रिलायंस कर्जमुक्त, 11 लाख करोड़ की पहली भारतीय कंपनी बनी



मुकेश अम्बानी नियंत्रित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पूरी तरह कर्जमुक्त हो जाने की घोषणा की है | कंपनी ने सिर्फ 2 माह के भीतर 1.69 लाख करोड़ रूपए जुटाकर अपनी तरह का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है |इनमें से 1.15 लाख करोड़ रूपए उसकी सबसे नई और डिजिटल कंपनी रिलायंस जिओ प्लेटफॉर्म्स में दुनियाभर के दिग्गज निवेशको की तरफ से निवेश के रूप में आए हैं | इसके साथ ही आरआईएल द्वारा जुटाई गयी रकम का आंकड़ा उसके 1.61 लाख करोड़ रूपए के कर्ज से अधिक हो गया है |

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने शुक्रवार को सिकी घोषणा करते हुए कहा की कर्जमुक्त होकर कंपनी अपने सुनहरे दशक में प्रवेश कर रही है | आरआईएल अपने सभी निवेशको को आस्वस्त करना चाहती है की अपने स्वर्णिम दशक में वह और भी महत्वाकांक्षी विकाश लक्ष्य स्थापित करेगी | इस मौके पर अम्बानी ने यह भी कहा है की उन्होंने 31 मार्च, 2021 के निर्धारित लक्ष्य से काफी पहले कंपनी को करमुक्त बना दिया है |

 आरआईएल ने पिछले सिर्फ 58 दिनों में जिस तरह यह रकम जुटाई है, वह सिर्फ भारत नहीं बल्कि वैश्विक कॉर्पोरेट इतिहास में भी अनोखी घटना है | जब पूरी दुनिया में कोविड-19 की वजह से निवेशकों का टोटा है, उस दौर में भी एक भारतीय कंपनी में निवेशकों की लाइन लगी हुई है | इस अवधि में जिओ प्लेटफॉर्म्स में 1,15,693.95 करोड़ रूपए का निवेश आया | इस वर्ष 22 अप्रैल के बाद से आरआईएल के जिओ प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक इंक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, एडीआईए,टीपीजी तथा पीआईऍफ़ जैसे दिगज्जो ने निवेश किया है | 

वही रिलायंस ने राइट्स इशू के माध्यम से 53,124.20 करोड़ रूपए जुटाए | पेट्रो-रिटेल क्षेऋ में बीपी के साथ हुए समझौते को भी इसमें जोड़ लें तो रिलायंस ने कुल 1.75 लाख करोड़ रूपए से अधिक का फण्ड हासिल कर लिया है | इस वर्ष 31 मार्च को ख़त्म वित् वर्ष के आखिर में कंपनी पर शुद्ध कर्ज 1,61,035 करोड़ रूपए था | पिछले वर्ष 12 अगस्त को  कंपनी की 42वीं आमसभा में मुकेश अम्बानी ने शेयरधारको को 31 मार्च 2021 से पहले रिलायंस को कर्जमुक्त करने का आश्वाशन दिया था |

शेयरो में  उछाल के बल पर आरआईएल 11 लाख करोड़ रूपए का बाजार पूंजीकरण पार करने वाली भारतीय कंपनी बन गयी है | इसके बाद कंपनी के शेयरों में 6 परसेंट का उछाल आया ! इसके चलते शुक्रवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 65,477.03 करोड़ के इजाफे के साथ 11,15,418.03 करोड़ रूपए जा पहुंचा | शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के समय बीएसई में कंपनी के शेयर 6.23 % उछाल के साथ 1,759.50 पर रहे | एनएसई में भी आरआइएल के शेयर 6.47 परसेंट के उछाल के साथ 1,763.20 रूपए प्रति शेयर के भाव पर बीके |

Previous
Next Post »