जब भी आईपीएल की नीलामी होने वाली होती है उस से पहले ही क्रिकेट जगत में ये चर्चा शुरू हो जाती है की इस बार की नीलामी में कौन सा खिलाडी सबसे ज्यादा महंगा बिकेगा और यूँ कह ले की कौन सा खिलाडी रातो रात करोड़पति बन जाएगा | तो आइए जानते हैं 2008 से लेकर 2021 तक कौन सा खिलाड़ी रातो रात करोड़पति बन गया |
1. एम एस धोनी - 9.5 करोड़ (2008)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जिन्हे की कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है वो आईपीएल की पहली नीलामी में सबसे महंगे खिलाडी के रूप में ख़रीदे गए थे | इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ की बोली लगा के अपने साथ जोड़ा था | तब से लेकर आज तक चेन्नई सुपर किंग की टीम के लिए ही खेलते आ रहे हैं | धोनी की कप्तानी के अंदर चेन्नई सुपर किंग आईपीएल आठ बार फ़ाइनल में पहुंचने में सफल रही जिसमें से तीन बार चेन्नई सुपर किंग खिताब जितने में कामयाब रही |
2. एंडरीयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटर्सन - 9.8 करोड़ (2009)
इंग्लैंड के पूर्व खिलाडी एंडरीयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटर्सन 2009 के आईपीएल में सबसे महंगे खिलाडी के रूप में ख़रीदे गए थे | एंडरीयू फ्लिंटॉफ को को चेन्नई सुपर किंग ने 9.8 करोड़ रूपए खर्च करके ख़रीदा था और केविन पीटर्सन को 9.8 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने अपने अपने साथ जोड़ा था | पर दोनों ही खिलाडी अपनी टीमों के लिए कुछ ख़ास नहीं का पाए |
3. शेन बांड और किरन पोलार्ड - 4.8 करोड़ (2010)
शेन बांड और किरन पोलार्ड दोनो को ही उनकी टीमों ने 4.8 करोड़ रूपए खर्च करके अपने साथ जोड़ा था | शेन बांड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ख़रीदा था और किरन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने | बांड ने उस संस्करण में 9 मैच में 8 विकेट लिए थे | पोलार्ड ने भी मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिस से उनकी टीम से उनके अच्छे सम्बन्ध बन गए और वो आज तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं |
4. गौतम गंभीर - 14.9 करोड़ (2011)
यह पहली बार था जब गौतम गभीर दिल्ली की टीम को छोड़ के किसी और टीम से जुड़े थे | गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ की भारी रकम खर्च करके अपने टीम से जोड़ा था | गंभीर ने भी उस खर्च की भरपाई दो बार नाइट राइडर्स को आईपीएल का खिताब जीता कर पूरी कर दी | गंभीर ने इस दौरान नाइट राइडर्स की और से खेलते हुए 108 मैच में 3035 रन बनाये |
5. रविंद्र जडेजा - 12.8 करोड़ (2012)
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाडी रविंद्र जडेजा उस समय बहुत बेहतरीन फॉर्म में थे जिसकी वजह से पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें 12.8 करोड़ रूपए खर्च करके अपने टीम में जोड़ा | पर जडेजा आईपीएल के उस सत्र में कुछ ख़ास कर नही पाए उन्होंने पुरे सत्र में 191 रन बनाये और 12 विकेट चटकाए |
6. ग्लेन मैक्सवेल - 6.3 करोड़ (2013)
आईपीएल के इस सत्र से पहले मैक्सवेल अपनी आलराउंडर की काबिलियत की वजह से चारो और अपने नाम का डंका बजा चुके थे | इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने इन्हे 6.3 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ा पर ये कुछ ख़ास नहीं कर पाए उस सत्र इन्होने से सिर्फ 3 मैच खेले जिसमें इन्होने कुल 36 रन बनाये | हालांकि मुंबई इंडियंस उस साल का आईपीएल खिताब जितने में सफल रही |
7. युवराज सिंह - 14 करोड़ (2014)
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाडी युवराज सिंह आईपीएल के सातवें सत्र के सबसे महंगे खिलाडी के रूप में ख़रीदे गए | रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने युवराज को 14 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके अपने साथ जोड़ा | युवराज का उस सत्र प्रदर्शन मिला जुला रहा उन्होंने 14 मैच में 376 रन बनाये जिसमें 3 अर्धशतक थे |
8. युवराज सिंह - 16 करोड़ (2015)
युवराज लगातार दूसरी बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ि बने इन्हे दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ा | पर युवराज इस सत्र में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए | इन्होने 14 मैच मैं 248 रन बनाये |
9.शेन वाटसन - 9.5 करोड़ (2016)
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर वाटसन आईपीएल के पहले सत्र से ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते आ रहे थे | रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर जो की अपना पहला खिताब जिताब जितने के इंतजार में थे उन्होंने इस सत्र के लिए वाटसन को 9.5 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ा |
10. बेन स्टोक्स - 14.5 करोड़ (2017)
इंग्लैंड के आलराउंडर स्टोक्स को आईपीएल के दसवें सत्र के लिए राइजिंग पुणे जाइंट्स ने अपने साथ 14.5 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ा | स्टोक्स ने उन पैसो की भरपाई गुजरात लॉयंस के खिलाफ एक यादगार पारी खेल के चुकाई जिसमें इन्होने 63 गेंद में 103 रन बनाये | इस सत्र में इन्होने 16 मैच में 316 रन बनाये |
11. बेन स्टोक्स - 12.5 करोड़ (2018)
2017 के सत्र में अच्छे प्रदर्शन की वजह से स्टोक्स आईपीएल के ग्यारवें सत्र में फिरसे सबसे महंगे खिलाड़ी बने | उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपए में अपनी टीम में जोड़ा | पर इस सत्र में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा | इन्होने 13 मैच में 196 रन बनाये और 13 विकेट लिए |
12. जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्थी - 8.4 करोड़ रूपए (2019)
जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने और वरुण चक्रवर्थी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रूपए खर्च करके अपने साथ जोड़ा | दोनों खिलाड़िओ को खरीदने के लिए जितनी रकम टीमों ने खर्च करी वो सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बन गया | पर दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीमों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए और कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए |
13. पैट कमिंस - 15.50 करोड़ (2020)
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ कमिंस इस समय दुनिया के नंबर एक गेंदबाज़ थे वनडे में भी और टेस्ट में भी और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे | जिसकी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हे 15.50 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ा | पर किसी चोट के कारण इन्हें आईपीएल के इस सत्र से अपना नाम वापस लेना पड़ा |
14. क्रिस मोरिस - 16.25 करोड़ (2021)
साऊथ अफ्रीका के आलराउंडर मोरिस को इस साल के आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ा है | मोरिस इस से पहले दिल्ली की टीम के लिए खेलते थे जहाँ उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा है |